अपने ही भक्तों का… 2 करने का उपकार हो की गणपति आये।
रिद्धी -सिद्ध के साथ, हो की गणपति आये ।।
धुप दीप और फूलो से थाली मैंने सजाया
रोली अक्षत का तिलक मैंने माथे गणपति के लगाया
सब भक्त मिल गाये गुणगान, हो की गणपति आये।
रिद्धी -सिद्ध के साथ, हो की गणपति आये।।
पिले रेशमी कपड़ो से बस्त्र मैंने सिलवाया
चमचम चमकता सुन्दर प्यारा गोटा भी लगवाया
सब भक्त मिल करे तैयार हो की गणपति आये।
रिद्धी -सिद्ध के साथ, हो की गणपति आये ।।
मेवा और मिश्री से हमने मोदक हैं बनाया
पहला मोदक हमने अपने गणपति को खिलाया
फिर भक्तो में बांटा प्रसाद, हो की गणपति आये।
रिद्धी -सिद्ध के साथ, हो की गणपति आये।।
अपने ही भक्तों का… 2 करने का उपकार हो की गणपति आये।
रिद्धी -सिद्ध के साथ, हो की गणपति आये ।।

सजा दो घर को दीपो से , मेरे महाराज आये हैं।
हुई रोशन मेरी गलियां , मेरे महाराज आये है….।।
मेरे महाराज के पग छोटे छोटे हैं….
पखारो पग अपने हाथो से, मेरे महाराज आये है,
सजा दो घर को दीपो से , मेरे महाराज आये है।
हुई रोशन मेरी गलियां , मेरे महाराज आये है….।।
मेरे महाराज के मुख छोटे छोटे हैं….
खिला दो मोदक अपने हाथो से, मेरे महाराज आये है,
सजा दो घर को दीपो से , मेरे महाराज आये है।
हुई रोशन मेरी गलियां , मेरे महाराज आये है….।।
मेरे महाराज के कद छोटे छोटे हैं….
पहना दो वस्त्र अपने हाथो से, मेरे महाराज आये है,
सजा दो घर को दीपो से , मेरे महाराज आये है।
हुई रोशन मेरी गलियां , मेरे महाराज आये है….।।
सजा दो घर को दीपो से , मेरे महाराज आये है।
हुई रोशन मेरी गलियां , मेरे महाराज आये है….।।

ओ गोरा के लाल गजानन आ जाना ………2
घर के अन्दर मंदिर बनवाया
फूलो से सिंघासन सजाया
आओ विराजो भगवान, गजानन आ जाना
ओ गोरा के लाल गजानन आ जाना ………2
आप भी आना संग गोरा जी को लाना
आप भी आना संग शिव जी को लाना
सब आना संग साथ, गजानन आ जाना
ओ गोरा के लाल गजानन आ जाना ………2
केसर रोली का तिलक लगाया,
धुप दीप से थाल सजाया,
गाउ आरती तेरी भगवान, गजानन आ जाना
ओ गोरा के लाल गजानन आ जाना ………2

सब देवों के देव कहलाये, महाराज गजानन आए…… 2
प्रभु कोन तुम्हारी माता है.. 2 और किसके लाल कुहाये
भक्त गौरा हमारी माता है.. 2 शिव शंकर के लाल कुहाए,
महाराज गजानन आए
सब देवों के देव कहलाये, महाराज गजानन आए…… 2
प्रभु क्या है तुम्हारी पूजा .. 2 और काहे का भोग लगाएं,
भक्त दीप धूप मेरी पूजा .. 2 और लड्डूवन के भोग लगाएं,
महाराज गजानन आए
सब देवों के देव कहलाये, महाराज गजानन आए…… 2
प्रभु क्या है तुम्हारी सवारी.. 2 और कौन के फेरे लगाए,
भक्त मूषक हमारी सवारी.. 2 पिता माता के फेरे लगाए,
महाराज गजानन आए
सब देवों के देव कहलाये, महाराज गजानन आए…… 2